नौसेना की सुरक्षा में सेंध: ATS ने बेनकाब किया ISI का 'हनी ट्रैप' जाल, लांस नायक गिरफ्तार

नौसेना की सुरक्षा में सेंध: ATS ने बेनकाब किया ISI का 'हनी ट्रैप' जाल, लांस नायक गिरफ्तार

ATS exposes ISI

ATS exposes ISI's 'honey trap', arrests Lance Naik

लखनऊ। ATS exposes ISI's 'honey trap', arrests Lance Naik, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आगरा निवासी भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को युद्धक पोत आइएनएस विक्रांत व आइएनएस इक्षक पोतों की फोटो व अन्य जानकारी भेजी थी। आइएनएस इक्षक को पिछले वर्ष कमीशन किया गया। आदर्श को गोरखपुर निवासी राम सिंह की तरह ही आइएसआइ की महिला एजेंट ने हनी ट्रैप में फंसाया था। राम सिंह को एटीएस ने 23 मई 2024 को गिरफ्तार किया था।

भारतीय नौ सेना की खुफिया जानकारियां हासिल करने के लिए आइएसआइ की महिला एजेंट ने कीर्ती कुमारी बनकर आदर्श से पहले गोरखपुर के पिपराइच निवासी राम सिंह को हनी ट्रैप में फंसाया था। राम सिंह गोवा में नौ सेना के शिपयार्ड पर पार्ट टाइम कर्मी के रूप में काम करता था। आइएसआइ ने उससे शिपयार्ड पर आने वाले युद्धक पोतों की फोटो व अन्य जानकारियां ली थीं।

राम सिंह ने पूछताछ में बताया था कि इंस्टाग्राम के जरिए आइएसआइ की महिला एजेंट ने कीर्ती कुमारी बनकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया था और युद्धक पोतों की जानकारी मांगी थी। उसने बताया था कि उक्त महिला एजेंट कई अन्य नौ सेना कर्मियों के संपर्क में है। इसी कड़ी में पिछले मंगलवार को एटीएस ने लांसनायक आदर्श को गिरफ्तार किया है।

आरोपित लांसनायक वर्तमान में भारतीय नौसेना के दक्षिणी नेवल कमांड, कोच्चि में तैनात था। आइएसआइ की महिला एजेंट ने उसे आशी बनकर हनी ट्रैप में फंसाया था। इसके बाद उसके बैंक खाते में रकम भी भेजी गई थी, जिसे कुछ और लोगों को स्थानांतरित करने को कहा था। आरोपित ने कुछ राशि आइएसआइ के लिए जासूसी करने वालों को भेजी थी। एटीएस की टीमें इसकी छानबीन कर रही हैं। जल्द ही इस मामले में कुछ और आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।