रिकांगपिओ में खिलाड़ियों और कर्मठ अधिकारियों का सम्मान, सुक्खू सरकार ने बांटे 'हिमाचल गौरव' पुरस्कार
Athletes and Dedicated Officials Honored in Reckong Peo
रिकांगपिओ। Athletes and Dedicated Officials Honored in Reckong Peo, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल दिवस पर रिकांगपिओ में राज्यस्तरीय समारोह में प्रदेश की विभूतियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया। उन्होंने सिविल सर्विसिस अवार्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार दिए। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को विभागीय संस्थान श्रेणी और डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग को विभागीय संस्थान श्रेणी एवं एसडीएम बल्ह जिला मंडी की स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में सिविल सर्विसिस अवार्ड से सम्मानित किया।
प्रेरणास्रोत सम्मान
शिमला जिले के भोंट की चारू शर्मा और किन्नौर की यंगथंग तहसील के चांगो गांव की छोनजिन ऐंग्मो को व्यक्गित श्रेणी में प्रेरणास्रोत सम्मान मिला। भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य जिला सिरमौर की शिलाई तहसील के शरोग गांव की रितु नेगी, शिलाई तहसील के धकौली गांव की साक्षी शर्मा, शिलाई तहसील के मेलाह टेक गांव की पुष्पा, मंडी जिले के बेला गांव की भावना देवी और जिला चंबा की चुराह तहसील के बघाईगढ़ गांव की चंपा ठाकुर को ग्रुप श्रेणी में प्रेरणा स्रोत सम्मान से पुरस्कृत किया गया। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा के डिपार्टमेंट आफ यूरोलाजी को भी प्रेरणास्रोत सम्मान प्रदान किया।
हिमाचल गौरव पुरस्कार
बिलासपुर जिले के बरठीं के कंडयाणा गांव के पद्मश्री से अलंकृत प्रेम लाल गौतम, हमीरपुर की नादौन तहसील के डांगरी गांव के डा. ओपी शर्मा, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाणा के प्रिंसिपल डा. ब्रिज शर्मा, शिमला निवासी हरलीन कौर और बिलासपुर की घुमारवीं तहसील के बछरीन गांव की स्नेहलता को व्यक्तिगत श्रेणी में हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।
इन्हें भी मिला सीएम से सम्मान
मुख्यमंत्री ने जिलास्तरीय पुरस्कार के लिए किन्नौर पुलिस के एएसआइ विकास गुलेरिया, हेड कांस्टेबल ललित कुमार तथा मेहर चंद को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भीमसेन नेगी, कनिष्ठ अभियंता सुमित डोगरा और अशोक कुमार, टेक्नीशियन मेधर सिंह और संजीव कुमार को भी सम्मानित किया। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।
भूमि के पट्टे भी प्रदान किए
कार्यक्रम में 24 परिवारों को मुख्यमंत्री ने एफआरए के तहत भूमि के पट्टे भी प्रदान किए। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नौ लाभार्थियों को पहली किस्त के एक-एक लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए। यह राशि विधवाओं, निराश्रित और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए प्रदान की गई है, जिन्हें इस योजना के तहत तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।