Arvind Sharma Slams Congress on

महिला आरक्षण बिल पर अरविंद शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- बिना जनगणना-परिसीमन लागू नहीं संभव

pp

Arvind Sharma Slams Congress on

महिला आरक्षण बिल को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही महिला विरोधी रही है और संसद में भी वह इस बिल को पास नहीं होने देना चाहती थी।

सांपला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास पहले लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत था, लेकिन इसके बावजूद वह महिला आरक्षण लागू करने का साहस नहीं जुटा सकी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस भाजपा पर बेवजह आरोप लगा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि बिना जनगणना और परिसीमन के इस बिल को लागू करना संभव नहीं था।

शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए महिला आरक्षण को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस के पास मौका था, तब उन्होंने महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि अब भाजपा ऐतिहासिक फैसला ले रही है तो कांग्रेस इसे रोकने की कोशिश कर रही है।”

इस दौरान अरविंद शर्मा सांपला में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा और आगामी निकाय चुनावों में पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।