'पंजाब में AAP सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी की पूरी..' महिलाओं को रु1000 दिए जाने की घोषणा पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
Arvind Kejriwal on Punjab Women 1000 Rupees Breaking News
Punjab Women 1000 Rupees: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने आज वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इस बजट में 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत पंजाब की 18 साल से ऊपर जनरल वर्ग की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे। जबकि अनुसूचित जाती यानि SC वर्ग की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। पैसे सीधे बैंक खाते में आया करेंगे। ज्ञात रहे कि आज 'इंटरनेशनल वुमन्स डे' भी है और इस खास दिन पर पंजाब के बजट में महिलाओं को बड़ा तोहफा भगवंत मान सरकार ने दिया है।
इधर महिलाओं को रु1000 दिए जाने की घोषणा पर अब आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा, ''आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है। आज बजट में हर महिला को हर महीने 1000 और SC समाज की हर महिला को 1500 देने का ऐलान हो गया है, ये पंजाब के इतिहास में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल है। हमने पंजाब की जनता को जो-जो गारंटी दी थी, उसे पूरा किया है और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे। बहुत जल्द हमारी माताओं-बहनों के खातों में यह राशि आना शुरू हो जाएगी।''
आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है।
आज बजट में हर महिला को हर महीने ₹1000 और SC समाज की हर महिला को ₹1500 देने का ऐलान हो गया है, ये पंजाब के इतिहास में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल है।… pic.twitter.com/5Cii8XNoVc
AAP का प्रमुख चुनावी वादा था
ज्ञात रहे कि यह AAP का प्रमुख चुनावी वादा था, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में किया गया था। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के लगभग चार साल से ज्यादा समय तक महिलाएं इस वादे के पूरा होना का इंतजार करती रहीं। दरअसल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने खुद पंजाब की महिलाओं से वादा किया था की आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपये हर महीने मिलेंगे। अगर एक परिवार में एक बेटी है, एक बहू है, एक सास है तो तीनों के अकाउंट में 1-1 हजार रुपए आएंगे। केजरीवाल ने कहा था की इस कदम से महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्तिकरण होगा। अगर उनके पास पैसे होंगे तो वो अपने मन का कुछ कर पाएंगी।