देहरादून में टीटीएच से जुड़े संदिग्ध एजेंट की गिरफ्तारी से हड़कंप

देहरादून में टीटीएच से जुड़े संदिग्ध एजेंट की गिरफ्तारी से हड़कंप

Arrest of suspected TTH agent sparks

Arrest of suspected TTH agent sparks

देहरादून। Arrest of suspected TTH agent sparks, देहरादून में तहरीर-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) से जुड़े संदिग्ध एजेंट विक्रांत कश्यप की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हो गई है। उत्तराखंड एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय एजेंसियां भी मामले में सक्रिय हो गई हैं और आरोपित से कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ कर रही हैं।

टेस्टिंग के लिए शहजाद भट्टी ने दिए थे टास्क

अब तक हुई जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे टीटीएच एजेंट शहजाद भट्टी ने टेस्टिंग के लिए विक्रांत कश्यप को पहला टास्क देहरादून के महत्वपूर्ण भवन व संस्थान जिसमें आईएसबीटी, पुलिस मुख्यालय, आइएमए व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर ‘तहरीक-ए-तालिबान हिन्दुस्तान'''' (टीटीएच) लिखने को कहा गया, ताकि टीटीएच नाम से दहशत फैला सकें।

इसके बाद उसे दूसरा टास्क दिल्ली स्थित एक संगठन के कार्यकर्ताओं व सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता पर हेंड ग्रिनेट फेंकने का टास्क दिया गया था। यदि आरोपित समय पर नहीं पकड़ा जाता तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।

विक्रांत का शहजाद भट्टी के साथ वाइस सैंपल ने किया मैच

टीटीएच के संदिग्ध एजेंट की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने विक्रांत कश्यप व पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी का वाइस सैंपल मिलाया, जोकि पास हुआ है। ऐसे में धीरे-धीरे एजेंट के अन्य पाकिस्तान कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। आरोपित का मोबाइल की जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा गया है। इसके साथ ही उसके इंस्टाग्राम व फेसबुक अकाउंट की गहनता से जांच की जा रही है।

संभावित लिंक व स्लीपर सेल की तलाश जारी

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित से मिले इनपुट के आधार पर अन्य संभावित लिंक और स्लीपर सेल की तलाश की जा रही है। केंद्रीय एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह नेटवर्क राज्य के बाहर तक तो नहीं फैला है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में कुछ और संदिग्ध नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

दून से पकड़े गए तहरीर-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) से जुड़े संदिग्ध एजेंट से विभिन्न जांच एजेंसियों ने पूछताछ की है। हाल ही में पकड़े गए आरोपितों से एसटीएफ पूछताछ करेगी, कि कहीं आरोपित विक्रांत कश्यप का उनसे कनेक्शन तो नहीं है।
- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ