शोकग्रस्त परिवारों को बिना देरी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो - संदीप दहिया
Arrangements must be made to provide Gas Cylinders
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी के नेता संदीप दहिया ने अपने बयान में बताया कि उन्हें शनिवार उनके एक जानकर व्यक्ति का फोन आया।जिन्होंने बताया कि उनके माताजी का निधन हो गया है।उनके घर में रविवार होने वाली “भोग की रस्म” के लिए तुरंत गैस सिलेंडर की आवश्यकता है। लेकिन गैस एजेंसी में बुकिंग न होने के कारण उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।संदीप दहिया ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए यह समय बेहद संवेदनशील और कठिन होता है। ऐसे समय में यदि धार्मिक या पारिवारिक रस्मों के लिए आवश्यक गैस सिलेंडर भी समय पर उपलब्ध न हो। तो यह व्यवस्था की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है।उन्होंने केंद्र सरकार और एलपीजी से जुड़े विभागों से अपील की कि ऐसे मामलों में मानवीय आधार पर तत्काल सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।यदि किसी परिवार में मृत्यु,शादी या अन्य आवश्यक सामाजिक-धार्मिक कार्य हों,तो गैस एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रावधान होना चाहिए।भले ही सामान्य बुकिंग प्रक्रिया बाद में पूरी की जाए।संदीप दहिया ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देता है तो उसकी जांच की जा सकती है।लेकिन सच्चे और जरूरतमंद परिवारों को तुरंत राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने संबंधित विभागों से मांग की कि गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जाए,ताकि किसी भी परिवार को कठिन समय में अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े।