ऊना: शादी का झांसा देकर फौजी ने किया युवती से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; अब आरोपी फरार

ऊना: शादी का झांसा देकर फौजी ने किया युवती से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; अब आरोपी फरार

Army Soldier Rapes Young Woman Under

Army Soldier Rapes Young Woman Under

 अंब (ऊना)। Army Soldier Rapes Young Woman Under, हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की युवती ने पंजाब के फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस थाना अंब में शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने के आरोप में फौजी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ने करीब दो वर्ष तक पीड़िता को प्रेमजाल में उलझाए रखा और बाद में शादी से इन्कार कर दिया। 

इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी जान पहचान

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान राम चंदेल निवासी चरेड़ा  तलवाड़ा, जिला होशियारपुर पंजाब के साथ हुई थी। आरोपित ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताया और युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

होटल में शारीरिक संबंध बनाता रहा

युवती का आरोप है कि आरोपित जब भी छुट्टी आता, उसे अंब के एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोपित ने पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए उसे अपनी माता व बहनों से भी मिलवाया था। आरोपित की बहनों ने भी आश्वासन दिया था कि वे इस विवाह के लिए सहमत हैं। 

सगाई का वादा करने के बाद अगली मुलाकात में मुकरा, गाड़ी में की जबरदस्ती

पीड़िता कहना है कि बीती 23 अप्रैल को आरोपित ने उसे अंब के एक होटल में बुलाया और जल्द ही रिंग सेरेमनी करने का वादा किया, लेकिन दो मई को जब दोबारा मिला तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपित ने कहा कि उसके घरवाले कहीं और उसका रिश्ता तय कर रहे हैं। इसके बाद उसी दिन आरोपित ने सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर उसके साथ जबरदस्ती की।

क्या कहते हैं डीएसपी

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।