Army recruitment process started under Agniveer Yojana
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Haryana: अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू, पढ़ें कैसे करें आवेदन

Army recruitment process started under Agniveer Yojana

Army recruitment process started under Agniveer Yojana

Army recruitment process started under Agniveer Yojana- चंडीगढ़ , 24 फरवरी - भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा के 6 जिलों नामत: पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के लिए पंजीकरण 15 मार्च,2023 तक किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी योग्य लाभार्थी www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाईट पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है जिसके पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

 

 

यह भी पढ़ें: Haryana: लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी: मुख्यमंत्री