Army helicopter crashes near LoC, pilot, copilot kicked
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अखिलेश यादव ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग हरियाणा में बाप ही बना हैवान; 4 साल की बेटी को उठाकर सड़क पर पटका, पहले थप्पड़ लगाए, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने ऑटो खरीदने निकले मजदूर की दोस्त ने की हत्या, मोबाइल और नकदी के लालच में गला घोंटकर उतारा मौत के घाट बांदा दौरे पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र और सहायता, विभिन्न योजनाओं के तहत किया सम्मानित लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

एलओसी के नजदीक सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट, कोपायलट लातपा

Jammu-Helicopter

Army helicopter crashes near LoC, pilot, copilot kicked

श्रीनगर। कश्मीर के जिला बांडीपोरा के गुरेज के तुलैल इलाके में शुक्रवार दोपहर को सेना का एक चीता हेलीकाप्टर गुजरान नाले के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज घाटी के गुजरान नाले हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही वहां बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हेलीकाप्टर के पायलट और सह-पायलट का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो हेलीकाप्टर में सवार पायलट और को-पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए हैं परंतु अभी तक अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।

एसडीएम गुरेज ने बताया कि दुर्घटना के बाद से सेना के हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। वहीं रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरेज सेक्टर के बरौम इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सुरक्षाबलों का दल हेलिकॉप्टर के पायलट व को-पायलट के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि यह हादसा नियंत्रण रेखा के नजदीक गुरेज सेक्टर में हुआ। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि नियंत्रण रेखा के नजदीक जब सेना का ये हेलीकाप्टर गश्त लगा रहा था, उसमें अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। बर्फीला इलाका होने की वजह से इमरजेंसी लेंडिंग नहीं हो सकती थी। लिहाजा पायलट व को-पायलट संपर्क टूटने से पहले हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकल गए थे। इसके बाद हेलीकाप्टर गुजरान नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बता दें कि बांडीपोरा में ही वर्ष 2015 में सफापोरा के कुर्शू जंगल के पास सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दौरान सेना की 202 एविएशन के लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुलाटी और मेजर ताहिर हुसैन खान ने अपना बलिदान दे दिया था।