'खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल': अनुराग ठाकुर का हिमाचल सरकार पर बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹5 की वृद्धि पर घेरा

'खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल': अनुराग ठाकुर का हिमाचल सरकार पर बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹5 की वृद्धि पर घेरा

Anurag Thakur Launches Major Attack on Himachal Government

Anurag Thakur Launches Major Attack on Himachal Government

शिमला। Anurag Thakur Launches Major Attack on Himachal Government, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल बन गया है और जनहित में कांग्रेस को इस जनविरोधी निर्णय को वापस लेना चाहिए।

हिमाचल में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी का खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल बन चुका है। यह दिखावटी मॉडल दोषपूर्ण साबित हुआ और प्रदेश की स्थिति और बिगड़ गई। हिमाचल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राज्य सरकार की तरफ़ से की गई 5 की बढ़ोतरी आम आदमी की जेब पर हमला है, जिससे जनता की जेब पर सालाना 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

जनता की जेब पर 15 रुपये का भार

पहले दो बार में 10 से ज़्यादा वैट लगाकर जी नहीं भरा तो अब 5 रुपये सेस, यानि जनता की जेब पर 15 रुपये का भार डालने का काम हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने किया है। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के महज दो महीनों में ही वैट में लगातार वृद्धि की गई। डीजल पर वैट बढ़ाकर 10.40 रुपये कर दिया गया और इसके अतिरिक्त 5 रुपये का सेस भी लगाया गया।

आम जनता पर तीन हमले

यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने आम आदमी की जेब पर तीन बार हमला किया। हिमाचल के इतिहास की ये सबसे विफल सरकार है, जिसने प्रदेश के हर वर्ग को सिर्फ़ ठगने और जनता पर महंगाई का बोझ डालने का काम किया है। 

यह वीडियो भी देखें

हिमाचल में महंगाई की मार पड़ेगी

जनहित में कांग्रेस को इस जनविरोधी निर्णय को वापस लेना चाहिए। हिमाचल में ट्रक ड्राइवर, किसान, व्यापारी आम आदमी पेट्रोल-डीजल की इस बढ़ी कीमत से कराह रहा है, मगर यह सरकार बेसुधी की चादर ताने सो रही है। इस निर्णय से हिमाचल में हर तरफ महंगाई की मार बढ़ने के पूरे आसार हैं। हिमाचल की कांग्रेस सरकार, मित्रों की मौज सरकार बन चुकी है।