जैसलमेर में देश विरोधी गतिविधियों का खुलासा, टेलीग्राम ग्रुप संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर में देश विरोधी गतिविधियों का खुलासा, टेलीग्राम ग्रुप संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Anti-National Activities Exposed in Jaisalmer

Anti-National Activities Exposed in Jaisalmer

 जयपुर। Anti-National Activities Exposed in Jaisalmer, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में 24 मार्च को गिरफ्तार 29 वर्षीय राजूराम सैयद बनकर देश विरोधी टेलीग्राम ग्रुप चलाता था। इस गिरोह में करीब डेढ़ दर्जन ऐसे मुस्लिम युवक थे जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को निशाना बनाता था। सामान्य दिखने के लिए वह जैसलमेर में खेती करता था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) इस मामले की जांच कर रहे हैं।

राजूराम व उत्तर प्रदेश निवासी अबूजर समीम, जैद, मन्ना और समीर के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैसलमेर सहित राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में राजूराम के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

राजूराम एवं उसका ग्रुप विदेशी आकाओं के निर्देश से कई देश विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा था। पिछले दो माह में उत्तर प्रदेश में वाहन जलाने जैसी घटनाएं उसके उकसावे पर हुई हैं। उत्तर प्रदेश में पकड़े गए अन्य आरोपितों ने राजूराम का नाम सैयद बताया है।

पहचान छिपाकर संदिग्ध गतिविधि में था शामिल

जांच में सामने आया कि वह पहचान छिपाकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होता था। जांच में सामने आया कि वह समाज विशेष के वाहनों को जलाने के लिए अपने ग्रुप के सदस्यों को निर्देश देता था।

उसके मोबाइल में हथियारों की फोटो, आपत्तिजनक वीडियो एवं देश के अलग-अलग हिस्सों में अशांति फैलाने वाली चैट मिली है।

चार मार्च को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंदिर के सामने खड़ी निमिष रस्तोगी की पिकअप में आग लगाने की वारदात भी राजूराम के निर्देश पर हुई थी। यह समूह इस साल जनवरी में ही सक्रिय हुआ था।