NIT कुरुक्षेत्र में फिर आत्महत्या, हॉस्टल मेस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान
- By Gaurav --
- Monday, 11 May, 2026
Another Suicide Reported
National Institute of Technology Kurukshetra में सोमवार सुबह आत्महत्या का एक और मामला सामने आया। हॉस्टल नंबर-4 की मेस में काम करने वाले कर्मचारी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी कौशल के रूप में हुई है, जो मेस में रोटी बनाने का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 6 बजे की है। कर्मचारियों और छात्रों ने मेस के पीछे बने हिस्से में उसका शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद संस्थान प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कौशल पिछले कुछ समय से मेस में कार्यरत था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
गौरतलब है कि पिछले करीब दो महीनों में यह National Institute of Technology Kurukshetra में आत्महत्या का पांचवां मामला है। इससे पहले चार छात्र भी आत्महत्या कर चुके हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद संस्थान के माहौल और मानसिक दबाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, संस्थान प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।