Another step towards green energy at Modern Coach Factory Raebareli

Modern Coach Factory Raebareli में हरित ऊर्जा की ओर एक और कदम

tt

Another step towards green energy at Modern Coach Factory Raebareli

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में दिनांक 24.02.2026 को आरेडिका के सुपरवाइजर विश्रामगृह में 112.2 किलोवाट, तकनीकी प्रशिक्षण छात्रावास में 138.6 किलोवाट, केन्द्रीय विद्यालय में 223.2 किलोवाट, वर्कर कैंटीन में 255.6 किलोवाट गंधमादन अधिकारी विश्रामगृह में 75 किलोवाट, चिकित्सालय में 246.6 किलोवाट सहित कुल 1050 किलोवाट का बाइफेशियल रूफटॉप सोलर पैनल लगाया गया। इस नवनिर्मित रूफटॉप सोलर पैनल का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

बाइफेशियल सोलर पैनल ऐसे अत्याधुनिक सौर पैनल हैं जो सामने और पीछे, दोनों तरफ से सूर्य की रोशनी का उपयोग कर बिजली बनाते हैं। ये पारंपरिक पैनलों की तुलना में 10-30 प्रतिशत अधिक बिजली पैदा करते हैं। ये विशेष रूप से रिफ्लेक्टिव सतहों (जैसे सफेद छत या जमीन) पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं और कम जगह में अधिक ऊर्जा देने के लिए सर्वाेत्तम हैं।प्रत्येक सोलर प्लेट 600 वाट की है। आरेडिका के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिन्दल ने बताया कि नवनिर्मित रूफटॉप सोलर पैनल के निर्माण से आरेडिका का कुल सोलर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 5.13 मेगावाट हो गयी। इस सोलर प्लाण्ट को सीधे ग्रिड से जोड़ा गया है। इस संयंत्र की स्थापना से लाखों रुपये रेलवे राजस्व की प्रत्येक वर्ष बचत होगी और 4-5 वर्ष में अपने कुल खर्च को पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कार्बन फुट प्रिन्ट जैसे मानको में कमी आएगी एवं हरित ऊर्जा तथा स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि होगी।

आरेडिका हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी सुविधाओं का विस्तार आरेडिका चिकित्सालय में दिनांक 24.02.2026 को महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा एवं आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती भारती मिश्रा के कर कमलों द्वारा फिजियोथेरेपी सुविधाओं का विस्तार किया गया । आरेडिका चिकित्सालय ने अपने फिजियोथेरेपी सुविधाओं का विस्तार अत्याधुनिक मशीनों के साथ किया। जिसमें बाईपोलर डाइथर्मल जैसी मशीनें लगाई गयीं । इन मशीनों के द्वारा रेल कर्मियों और उनके परिजनों को चोट तथा दर्द आदि की स्थिति में उच्च स्तरीय फिजियोथेरेपी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

पीसीएमओ डा0 आभा जैन ने बताया कि ये फिजियोथेरेपी मशीनें चिकित्सा सेवा के स्तर को एक नई दिशा प्रदान करेंगी जो बिना किसी जलन एवं कष्ट के रोगियों के दर्द की समस्या को ठीक कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर आरेडिका के, प्रधान वित्त सलाहकार श्री बीएल मीना, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य अभियंता एसपी यादव, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द्र, आरेडिका महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं सहित चिकित्सालय के उच्च अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। (आरएन तिवारी ) मुख्य जन संपर्क अधिकारी