एक और मुस्कान : इंस्टाग्राम वाले प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

एक और मुस्कान : इंस्टाग्राम वाले प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

 Husband Murdered in Collusion with Instagram Lover

Husband Murdered in Collusion with Instagram Lover

बागपत। Husband Murdered: अनैतिक संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या की है। इसकी पोल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुली है। इंटाग्राम के माध्यम से महिला की प्रेमी से दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को नेवी में होना बताया था। वहीं पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया।

अनैतिक संबंध का विरोध करने पर की घटना, फुटेज से खुली पोल

ग्राम नौरोजपुर गुर्जर निवासी किसान 34 वर्षीय सचिन डागर पुत्र स्व. ऋषिपाल सिंह डागर खेतीबाड़ी करते थे। उनकी पत्नी रचना, एक बेटी 10 वर्षीय नव्यां और बेटा आठ वर्षीय शिवा डागर है। उनके बड़े भाई नवीन डागर राजस्थान के जनपद झुंझुनू के एक स्कूल में शिक्षक है। बताया गया कि शनिवार सुबह 3.33 बजे रचना ने फोन करके पड़ोस के मैमपाल को जानकारी दी कि पति सचिन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद सचिन को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल ले जाया गया।

इंटाग्राम से हुई थी प्रेमी से दोस्ती

चिकित्सकों के रेफर करने पर मेडिसिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित किया। इनके बाद उनका शव गांव लाया गया। गले पर चोट का निशान दिखाई दिया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखती तो बाइक सवार युवक शुक्रवार रात 10.27 बजे घर के अंदर और शनिवार सुबह 3.27 बजे वापस जाते हुए दिखाई दिया।

आरोपित पत्नी गिरफ्तार

ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव को कब्जे में लिया। दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया तो पुष्टि हुई कि सचिन की गला घोंटकर हत्या की गई है। कंधे और पीठ पर घिसट के निशान मिले। शाम को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई।

पुलिस ने दी जानकारी

एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपित रचना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में रचना ने अनैतिक संबंध का विरोध करने पर प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर पति सचिन की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। इससे पहले नशे की पांच-छह गोलियां डालकर खीर खिलाई थी, ताकि नशे में हो जाए। सोनू से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को नेवी में बताया था। आरोपित सोनू की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।