Anil Vij on Punjab Election Result 2022
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब में AAP कैसे जीती? जरा हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की बातें सुनिए

Anil Vij on Punjab Election Result 2022

Anil Vij on Punjab Election Result 2022

Anil Vij on Punjab Election Result 2022  : पंजाब में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है| विज ने आम आदमी पार्टी पर जमकर तंज कसा है| विज ने कहा कि 4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली की गली-गली में शराब बेची है जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का कारोबार बहुत ज़्यादा है| बतादें कि, अनिल विज अक्सर केजरीवाल को घेरते रहते हैं|

चार राज्यों में BJP का धुआंधार प्रदर्शन ...

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सरकार बनाने जा रही है तो वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी देखने को मिली है| पंजाब में AAP बंपर बहुमत से जीती है| आलम यह रहा है कि आप की लहर के आगे पंजाब के तमाम राजनीतिक दिग्गज हवा हो गए हैं यानि हार गए हैं| इनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल जैसे नाम शामिल हैं| केजरीवाल मॉडल के आगे ये अपनी सीट नहीं बचा पाए|

देखें आप को कितनी सीटें ….

बतादें कि, पंजाब में वोटों की गिनती अंतिम स्टेज पर है और ताजी खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी 91 सीटें अबतक जीत चुकी है और 1 सीट पर आगे चल रही है| जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस बहुत पीछे 18 सीटें ही जीत पाई है| वहीं, बीजेपी 2 सीटें जीत पाई है| इधर, बसपा के पास 1 और शिरोमणि अकाली दल के पास 3 सीटें आईं हैं| बतादें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं| बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 59 सीटें चाहिए| इसलिए बम्पर बहुमत से आप पंजाब में सरकार बना रही है|

यह पढ़ें - हार गए सिद्धू तो मजाक उड़ा रहे लोग, बोले- ठोको-ठोको करने वाले को ठोक दिया... देखें सोशल मीडिया पर गुरु कैसे हो रहे ट्रेंड

Assembly Election Result 2022
Assembly Election Result 2022