आँगनवाडी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन द्वारा सफल जनसभा के लिए आंगनवाड़ी व क्रैच वर्कर्स तथा हेल्पर्स का आभार व्यक्त किया।

आँगनवाडी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन द्वारा सफल जनसभा के लिए आंगनवाड़ी व क्रैच वर्कर्स तथा हेल्पर्स का आभार व्यक्त किया।

Anganwadi Workers and Helpers Union expressed

Anganwadi Workers and Helpers Union expressed

चण्डीगढ़ 20 मार्च 2026 - आँगनवाडी वर्करज व हैल्परज यूनियन के आहृवान पर आंगनवाड़ी वर्कर्स क्रैच वर्कर्स और हेल्पर्स की कल हुई विशाल जनसभा में आंगनबाड़ी की अलग-अलग सेंटरों से भारी संख्या में वर्कर्स व हेल्पर्स के साथ-साथ क्रैच वर्कर्स तथा हेल्पर्स के शामिल होने पर यूनियन ने सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। तथा जनसभा में सर्व सम्मति से पास किए प्रस्ताव के फैसले के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के सामनेवाले दिये जा रहे विशाल धरने में इससे भी दुगुनी संख्या में शामिल होने की अपील की है । आंगनबाड़ी वर्करज व हैल्परज यूनियन की प्रधान नीलम कुमारी, महासचिव रेनू , क्रैच वर्कर्स व हैल्परस यूनियन की प्रधान सुनीता शर्मा तथा रेखा गोरा ने कहा कि 9 अप्रैल को दिया जा रहा धरना आईसीडीएस में काम कर रही सभी कर्मचारी यूनियनों की तरफ से संयुक्त तौर पर दिया जा रहा है। कल की आम सभा में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की तीखी निन्दा करते हुए कहा की एक तरफ तो समाज कल्याण विभाग लोगों के भले की बात कर अपनी स्कीमों को जन-जन तक पहुंचाने का ढोल पीट रहा है , दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग में लगी रात दिन काम कर रही महिलाओं को प्रताड़ित करने के कोशिश में लगा है तथा आंगनवाड़ी वर्कर्स तथा हेल्पर द्वारा बार-बार मांगों का ज्ञापन तथा संघर्ष का ऐलान करने के बावजूद यूनियन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समस्याओं को सुलझाने के लिए भी तैयार नहीं है ।जिस कारण कर्मचारियों की अधिकतर मांगे पेंडिंग पड़ी हैं।

 सभा में समाज कल्याण विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी यूनियन द्वारा बार बार दिये जा रहे मांगपत्रों पर गौर कर मांगें लागू करने की बजाय कर्मचारियों को प्रताडित कर रहे हैं तथा पोषण टीम के सदस्य हैल्परों, वर्करों यहां तक कि सुपरवाईजरों की सरेआम तौहीन कर उन्हें यहां तक कि लाभार्थियों के साथ भी गल्त बर्ताव कर रहे हैं जिससे लाभार्थियों में भी निराशा है। 

जनसभा में जोरदार तरीके से मांग की गई कि ; आईसीडीएस के सभी कर्मियों पर डी सी रेट लागू किया जाय, आंगनवाड़ी हेल्पर से वर्कर, वर्कर से सुपरवाइजर तथा सुपरवाइजर से सीडीपीओ व सीडीपीओ से पीओ की 100 प्रतिशत प्रमोशन सुनिश्चित की जाय, आई सी डी एस की गाईडलाईन के मुताबिक फिक्स डयूटी तय की जाय, समय पर मानदेय का भुगतान किया जाय,व हैल्परों व वर्करों पर दबाव बनाने के लिए बिना कारण धमकी भरे चेतावनी पत्र देना बन्द किया जाए। जनसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर क्रैचों में काम कर रही 7क्रैच वर्करज वह हेल्परों को नौकरी से निकालने के फैसले को वापस लेकर उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लिया जाए तथा आईसीडीएस के नियमों के खिलाफ 65 की बजाय 60 साल में रिटायर किए गए क्रैच वर्कर्स व हेल्पर्स को तुरंत ड्यूटी पर लिया जाए तथा व रिटायर हुए अधिकारी नरेश शर्मा का कार्यालय में आना बंद किया जाए तथा दफ्तर के कामकाज में दखल देने से रोका जाए।

जारीकर्त्ता 

    रेनू महासचिव