जालंधर में “एक शाम भगवान शिव के नाम” कार्यक्रम: केजरीवाल ने तीर्थयात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की

जालंधर में “एक शाम भगवान शिव के नाम” कार्यक्रम: केजरीवाल ने तीर्थयात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की

Kejriwal-1781411725409_v

"An Evening Dedicated to Lord Shiva" event in Jalandhar

जालंधर। "An Evening Dedicated to Lord Shiva" event in Jalandhar, जालंधर के साईं दास स्कूल के मैदान में पंजाब सरकार की ओर से आयोजित एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंदर केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पहुंचे।

इस दौरान केजरीवाल ने मंच से घोषणा की कि आने वाले कुछ ही दिनों में पंजाब सरकार तीर्थयात्रा योजना का विस्तार कर तीन नए रूट शुरू करने जा रही है। एक रूट सालासर धाम और खाटू शाम जी, दूसरा रूट हरिद्वार व ऋषिकेश और तीसरा रूट मथुरा व वृंदावन होगा। तीर्थयात्रा के लिए सरकार श्रद्धालुओं के लग्जरी बसों की व्यवस्था करेगी।

एसी होटल में ठहराया जाएगा और खाने-पीने की व्यवस्था भी करेगी। लोग तीर्थयात्रा से लौटने के बाद पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को आशीर्वाद देते हैं। यही नहीं पंजाब सरकार की दरबार साहब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहब व नैना देवी की तीर्थयात्रा को पहले ही तरह जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा करवा कर सरकार कोई एहसान नहीं कर रही है। सरकार आपके ही पैसे से यह कर रही है और हमें भी पुण्य मिल रहा है। पंजाब का भला होगा रंगला पंजाब बनेगा। केजरीवाल ने कहा कि इसके अलावा एक और खुशखबरी देना चाहता हूं।

पंजाब सरकार पटियाला में स्थित काली माता मंदिर का पुनर्धार करवा रही है। सितंबर तक मंदिर के सुंदरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। अक्टूबर में सभी लोग वहां जाकर जरूर दर्शन करें। मंदिर का आर्किटेक्ट बहुत सुंदर बनाया गया है। काली माता लोगों की मन्नत पूरी करती हैं।

सबके दुखड़े दूर करती है और परिवार को खुश रखती हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी खुशखबरी यह है कि जुलाई के अंत से सरकार पंजाब के विभिन्न शहरों में आशुतोष राणा के नाटक हे राम का मंचन करवाएगी।

इसमें रामायण से कुछ अंश उठाए गए हैं जिसमें भगवान राम और रावण के बीच में किस तरह से वार्ता हुई। जब दिल्ली में इसका मंचन करवाया गया था तो इसकी टिकट आठ हजार रुपए थी लेकिन पंंजाब में सरकार इसे फ्री में करवाएगी।