Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed| UP में बड़ा हादसा, VIDEO; सिनेमा हॉल का लेंटर गिरा, इतने लोग दबे

UP में बड़ा हादसा, VIDEO; सिनेमा हॉल का लेंटर गिरा, इतने लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 शव निकाले गए

Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed

Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed

Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां माधव नाम के एक सिनेमा हॉल का लेंटर अचानक ढह गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं मलबे में करीब 10 मजदूर दब गए। दो मजदूरों के शव बाहर निकाले गए है। बाकी मजदूर गंभीर रूप से घायल मिले हैं। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य करवाया।

Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed
Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed

 

दीवार गिरने के चलते यह हादसा हुआ

बताया जाता है कि, दीवार गिरने के चलते यह हादसा हुआ। जिसके बाद मौके पर काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया और इस प्रकार करीब 10 मजदूर लेंटर और दीवार के मलबे में दब गए। दीवार और लेंटर गिरने की आवाज काफी तेज थी। आस-पास के लोग भी दहल गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed
Amroha Cinema Hall Lanter Collapsed

 

तोड़ा जा रहा था सिनेमा हॉल

मिली जानकारी के अनुसार, सिनेमा हॉल को तोड़ते वक्त यह हादसा हुआ है। सिनेमा हॉल को हटाकर यहां मल्टीप्लेक्स का निर्माण करवाया जाना है। रविवार को मल्टीप्लेक्स निर्माण के लिए सिनेमा हॉल में तोड़-फोड़ का काम चल रहा था और यह हादसा हो गया।