पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच चन्नी गुट की भूपेश बघेल से बैठक आज, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी विवाद पर होगी चर्चा

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच चन्नी गुट की भूपेश बघेल से बैठक आज, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी विवाद पर होगी चर्चा

1000259214

Amidst the political turmoil within the Punjab Congress,

चंडीगढ़। Amidst the political turmoil within the Punjab Congress,पंजाब कांग्रेस में जारी बगावत के बीच आखिर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट की शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के साथ बैठक तय हो गई है। पिछले पांच दिनों से बघेल चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से मिल रहे थे, जबकि चन्नी गुट ने दूरी बनाई हुई थी।

शुक्रवार को भी बघेल ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की उपनेता अरुणा चौधरी से मुलाकात की। चन्नी गुट अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग कर रहा है।

बघेल ने कहा- नहीं बदलेगा हाईकमान का फैसला

हालांकि, हाईकमान के सख्त रुख के कारण चन्नी और उनके समर्थक नेता अब बैठक के लिए राजी हो गए हैं। बघेल ने भी स्पष्ट किया है कि हाईकमान का फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा।

चन्नी गुट की बघेल के साथ बैठक शनिवार सुबह 11 बजे विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर होगी। इसमें चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल होंगे।

कांग्रेस में खत्म हो सकता है अंतर्कलह?

बैठक के बाद कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह खत्म होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक की पुष्टि बघेल और राजा वड़िंग ने भी की। हालांकि, चन्नी गुट बैठक में वड़िंग को शामिल नहीं करने की शर्त पर अड़ा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक दो दौर में हो सकती है। राणा गुरजीत के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहले दौर की बैठक में चन्नी समर्थकों की कोर टीम बघेल के समक्ष अपनी बात रखेगी। दूसरे दौर की बैठक चन्नी के घर में प्रस्तावित है।

इससे पहले शुक्रवार को चन्नी गुट की बघेल के साथ बैठक होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। चन्नी व उनके खेमे के नेता दिनभर बैठकें करते रहे, जिसमें पंजाब प्रभारी के साथ होने वाली बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। चन्नी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर बघेल के साथ होने वाली बैठक की पुष्टि भी की है।

अनुशासनहीनता करने वालों को पार्टी से बाहर करेंगे: बघेल

भूपेश बघेल ने कहा कि शनिवार की बैठक के बाद सभी एक मंच पर नजर आएंगे। मैंने चुनाव तक यहां रहने के लिए फ्लैट ले लिया है। अनुशासनहीनता करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ही चेहरा होंगे और सबसे अधिक समय पंजाब को ही देंगे।

बैठक के स्थान की जानकारी नहीं, मैं जाऊंगा नहीं: वड़िंग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि वह शनिवार की बैठक का हिस्सा नहीं बनेंगे। मुझे बैठक के स्थान की भी जानकारी नहीं है। हाईकमान ने उन्हें अध्यक्ष बनाए रखने का निर्णय लिया है और वह खुद इस्तीफा नहीं दे सकते। यदि हाईकमान चाहे तो उन्हें हटा सकती है।

पंजाब की एकता और मजबूती के लिए हमने 11 जुलाई को पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को आमंत्रित किया है, ताकि उनके समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंजाब के लोगों की भावनाओं को रखा जा सके। यह बैठक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर की जाएगी। -चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री।