IPL 2026 के बीच KKR का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, अचानक फैसले से सब हैरान

IPL 2026 के बीच KKR का स्टार खिलाड़ी 2 साल के लिए बैन, अचानक फैसले से सब हैरान

KKR Player Banned For Two Years

KKR Player Banned For Two Years

हैदराबाद: KKR Player Banned For Two Years: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बॉलर ब्लेसिंग मुजारबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दो साल का बैन लगा दिया है. यह बैन PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार तोड़ने की वजह से लगाया गया है. मुजरबानी ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में केकेआर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. PCB ने एक बयान जारी कर कहा कि मुजरबानी ने पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर नियमों का उल्लंघन किया है.

PSL और IPL की नीलामी में मुजरबानी को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन बाद में पीएसएल की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया था. लेकिन जब केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया तो फिर फ्रैंचाइजी ने ब्लेसिंग मुजरबानी से संपर्क किया था. इसके बाद, मुजरबानी ने PSL का करार तोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया.

PSL छोड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी

बता दें कि मुजरबानी अकेले ऐसे विदेशी खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने अपना PSL कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर IPL 2026 में आने का फैसला किया है. श्रीलंका के दासुन शनाका, इंग्लैंड के सैम करन की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि क्या उन पर भी मुजरबानी की तरह बैन लगेगा या नहीं. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर पाकिस्तान सुपर लीग झूड़ने पर एक साल का बैन लगा था.

मुजरबानी का प्रदर्शन

मुजरबानी IPL 2026 में KKR के लिए पहले ही 2 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 4 विकेट लिए हैं. ब्लेसिंग मुजरबानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे. उन्होंने कुल 13 विकेट लिए थे.

KKR का IPL 2026 में प्रदर्शन

KKR के लिए IPL 2026 की शुरुआत अब तक काफी निराशाजनक रही है. चार मैचों में तीन हार और एक मैच रद्द होने से सिर्फ एक पॉइंट के साथ वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम का आज पांचवां मुकाबला है. जो सीएसके के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा.