अम्बेडकरनगर एनकाउंटर: 5 हत्याओं का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

अम्बेडकरनगर एनकाउंटर: 5 हत्याओं का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

Ambedkarnagar Encounter: Amir

Ambedkarnagar Encounter: Amir, Accused of 5 Murders

अम्बेडकरनगर: Ambedkarnagar Encounter:, उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित बच्चों की मां की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्यारे आमिर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी आमिर का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह एक हत्या में और रेप के आरोप में दो बार जेल जा चुका है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हुए है। 

PunjabKesari

दरअसल, जिस मां पर बच्चों की हत्या का शक था उसकी लाश पुलिस को नाले में मिली। इस बड़ी हत्या की घटना को लेकर पुलिस की गई टीमें लगी थी। इस पूरी घटना में आमिर नाम के शख्स का नाम आया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश जुट गई थी। मुखिर से पुलिस को सूचना मिली थी की हत्यारा अकबरपुर हाईवे से भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने आरोपी की घेरा बंदी की। पुलिस से घिरा देख कर आरोपी भगने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस पर आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया जबकि इस दौरान दो पुलिस वाले भी घायल हो गए। पुलिस ने टीम आरोपी हत्यारे के साथ घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल पुलिस वाले का इलाज चल रहा है। 

PunjabKesari

जानिए पूरा मामला 
आप को बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद में 2 मई को 4 सगे भाई बहन का शव घर के अंदर मिला था,जिनकी निर्मम हत्या की गयी थी,,जबकि मां गायब थी,, उस समय मां पर हो बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि दूसरे दिन 3 मई की शाम को मृतक बच्चों की मां  का भी शव उसके घर से 100 मीटर दूर नाले के पास पाया गया। 5 हत्याओं के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की तो अकबरपुर के ही रहने वाले आमिर  का नाम सामने आया।