अलवर: IAS अदिति वार्ष्णेय और माधव भारद्वाज की सादगीपूर्ण शादी बनी चर्चा का विषय
Alwar: IAS Aditi Varshney and Madhav Bhardwaj
अलवर: राजस्थान शादी विवाह केआयोजनों को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में राजस्थान में एक शादी ऐसी हुई, जो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में हैं। हम बात कर रहे हैं अदिति वार्ष्णेय और आईएएस माधव भारद्वाज की मैरिज की। गुजरात के जामनगर की एसडीएम अदिति वार्ष्णेय ने आईएएस माधव भारद्वाज की। राजस्थान के अलवर में शादी खास तो जैसे चर्चा में है। दरअसल, अदिति और माधव ने बिना दिखावे, तामझाम के एक दूसरे कोअपने जीवन का हम सफर चुना है। 2023 बैच के दो युवा IAS अधिकारियों की ओर से सादगी से की गई शादी लिहाजा चर्चा का विषय बनी हुई है।
अलवर कलेक्ट्रेट का चैंबर मंडप
आईएएस अदिति वार्ष्णेय और माधव भारद्वाज में राजस्थान के अलवर में कोर्ट मैरिज की। इस राजस्थान में अलवर कलेक्ट्रेट का चैंबर मंडप बना। दूल्हा और दुल्हन बुधवार को अपने परिवार वालों के साथ कलेक्ट्रेट आए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में माला पहनाकर दोनों आईएएस अधिकारियों ने सात जन्मों के साथ का फैसला लिया। माधव और अदिति ने 23 फरवरी को चर्चितआईएएस टीना डाबी की बैचमेट और उनकी खास सहेली कहे जाने वाली अलवर डीएम डॉ. IAS अर्तिका शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई।
जानिए कौन हैं अदिति और माधव
अदिति वार्ष्णेय यूपी के बरेली में बिहारीपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता कपड़े के व्यापारी हैं। मां इंदु वार्ष्णेय गृहिणी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद पीजी में दाखिला लेकर उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। वह यूपीएससी की तैयारी की। वहीं माधव भारद्वाज मूल रूप से उत्तराखंड के मसूरी के रहने वाले हैं। माधव ने बचपन में इंजीनियर बनने का सपना देखा था। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने एमएनएनआईटी, प्रयागराज में बीटेक कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया। बीटेक के बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद एमबीए की पढ़ाई पूरी की। माधव को माइक्रोसॉफ्ट में प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें काफी समय के लिए वर्क फ्रॉम होम मिला। इसी दौरान उन्होंने अपना आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया।
जानिए कैसे हुई दोनों की मुलाकात
2023 बैच के दो युवा IAS अधिकारियों की मुलाकात को लेकर यह जानकारी मिली है कि दोनों की मुलाकात मसूंरी में स्थित प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रेनिंग सेंटर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में हुई। माधव राजस्थान के अलवर में और अदिति गुजरात के जामनगर की SDM हैं। माधव दिव्यांग है, उन्होंने असफलताओं से हार ना मानते हुए दूसरे अटेम्प में UPSC क्लीयर कर 536 रैंक हासिल की।