अलका लांबा का 'डेटा वार': बंगाल की हार पर SIR का आरोप और महिलाओं के लिए 'टैलेंट हंट' का ऐलान

अलका लांबा का 'डेटा वार': बंगाल की हार पर SIR का आरोप और महिलाओं के लिए 'टैलेंट हंट' का ऐलान

Allegations Against SIR Over Bengal Defeat

Allegations Against 'SIR' Over Bengal Defeat

शिमला। Allegations Against 'SIR' Over Bengal Defeat, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि केरलम में कांग्रेस की सरकार बनी है। तमिलनाडु में टीवीके कांग्रेस के साथ सरकार बना रही है। अगर बंगाल में ममता राहुल गांधी के साथ आतीं तो यह दशा नहीं होती। बिहार में जो हुआ उन्हें लग रहा था कि यह वहीं तक सीमित है लेकिन बंगाल में एसआइआर के नाम पर 90 लाख वोट काटे गए। पहले ईवीएम पर ही शंका थी, अब चुनाव आयोग ने एसआइआर के नाम पर खेल शुरू कर दिया है।

68 विधानसभा क्षेत्रों में होगा टैलेंट हंट कार्यक्रम

अलका लांबा ने कहा कि सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किया है। हिमाचल में भी सभी 68 विधानसभा सीटों पर यह कार्यक्रम होगा। इसके तहत कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी महिलाओं को आगे आने का मौका देकर उन्हें चुनाव के लिए भी तैयार किया जाएगा।

पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री के नाम भेजे जाएंगे

उन्होंने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा, पार्टी हिमाचल से पहले कई अन्य राज्यों में यह अभियान चला चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने देशभर में पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया है। इसके तहत देशभर से 10 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री के नाम भेजे जाएंगे। कांग्रेस प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी। संसद के मानसून सत्र में दिल्ली में महिलाएं संसद का घेराव करेंगी।

...तो 2014 में मिल जाता हक

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की अगर नीयत साफ होती तो 2014 में ही महिलाओं को हक मिल गया होता। नारी शक्ति वंदन विधेयक पास है, अधिसूचना जारी है, प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि भ्रूण हत्या की गई है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने भ्रूण हत्या को रोका है।

केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही

उन्होंने मांग की कि कानून को आज और अभी 543 सीटों पर लागू किया जाए। इसमें एससी, एसटी व ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाए। केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। देश की आधी आबादी पूरा हक मांग रही है। 

जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रही

लांबा ने पूछा कि भाजपा जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवा रही। पहले जातिगत जनगणना हो, फिर जनगणना और उसके बाद परिसीमन किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी मंशा से परिसीमन लाया गया। वोटिंग के बाद व्यावसायिक गैस सिलिंडर एक हजार रुपये महंगा कर दिया।