All 90 Failed Patwaris Clear

विभागीय परीक्षा में फेल हुए 90 नए पटवारी अब पास, शुक्रवार तक भरना होगा विभाग विकल्प

pp

All 90 Failed Patwaris Clear

Haryana के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की पिछली विभागीय परीक्षा में असफल रहे सभी 90 नए पटवारी अब उत्तीर्ण घोषित कर दिए गए हैं। विभाग ने बुधवार को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए सभी चयनित पटवारियों को शुक्रवार सुबह 9 बजे तक अपनी विभागीय और जिलावार प्राथमिकताएं भरने के निर्देश दिए हैं।

नए पटवारियों को राजस्व विभाग के अलावा कई अन्य विभागों में नियुक्ति का विकल्प दिया गया है। इनमें कंसोलिडेशन ऑफ होल्डिंग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, फॉरेस्ट विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और लोक निर्माण विभाग शामिल हैं।

राजस्व विभाग में नियुक्ति के लिए नए पटवारी पांच-पांच जिलों का विकल्प चुन सकेंगे।

Dr. Yashpal ने बताया कि जिन नए पटवारियों को अन्य विभागों में तैनाती दी जानी है, उन्हें समान वेतनमान देने के संबंध में सरकार को लगभग 10 दिन पहले प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले महीने तक इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।