नोरा फतेही के साथ रोमांटिक हुए अक्षय कुमार, फैंस ने ट्विंकल खन्ना को टैग किया वीडियो

नोरा फतेही के साथ रोमांटिक हुए अक्षय कुमार, फैंस ने ट्विंकल खन्ना को टैग किया वीडियो

Akshay Kumar Nora Fatehi Song

Akshay Kumar Nora Fatehi Song

नई दिल्ली। Akshay Kumar Nora Fatehi Song: अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें नोरा फतेही के साथ कुड़िए नी तेरे गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि यह गाना एक ब्रिज के नीचे फिल्माया गया है। इसमें अक्षय कुमार ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, नोरा फतेही ने ग्रीन कलर की स्टाइलिश ड्रेस पहन रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह गाने पर कातिलाना अदाओं में डांस करती हुई नजर आ रही है।

अक्षय कुमार और नोरा फतेही को डांस करते हुए देखा जा सकता है / Akshay Kumar and Nora Fatehi can be seen dancing

अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'यहां देखिए नोरा फतेही किस प्रकार किसी भी वाइब्स को फायर बना सकती है। कुड़िए नी तेरी वाइब क्या है?' अक्षय कुमार दरअसल इस गाने के माध्यम से अपनी आगामी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे हैं। इस गाने को 1 घंटे में साढ़े 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, गाने पर 6000 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं।

अक्षय कुमार और नोरा फतेही के डांस को काफी पसंद किया है / Loved the dance of Akshay Kumar and Nora Fatehi

कई लोगों ने अक्षय कुमार और नोरा फतेही के डांस को काफी पसंद किया है। हालांकि, कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा है, 'पुराना अक्षय दिखा मुझे इसमें।' एक ने लिखा है, 'अक्षय सर की एक्टिंग कॉमेडी किंग।' एक ने लिखा है, 'अक्षय आज भी आप को टक्कर देते हो एनर्जी में।' एक ने लिखा है, 'क्या बात है नोरा और अक्षय दोनों एक साथ फिर तो आग लग जाएगी।'

सेल्फी में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका है / Apart from Akshay Kumar, Selfie also stars Emraan Hashmi in an important role

अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। सेल्फी में उनके अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका है। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में अक्षय कुमार ने मृणाल ठाकुर के साथ एक गाने पर डांस किया था जो कि उनसे उम्र में 25 साल छोटी है। इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया था।

यह पढ़ें:

मलयालम सिनेमा में पहली दलित महिला P. K Rosy को उनके 120वें जन्मदिन Google पेश किया खास Doodle 

फैन ने बाइक से किया कार्तिक आर्यन का पीछा और दिया ऐसा किस, एक्टर की छूट गई हंसी

ये कैसा ट्वीट कर फसे Ronnie Screwvala, सोशल मीडिया पर बवाल मचा तो डिलीट किया ट्वीट