Akhilesh Yadav का ब्रजेश पाठक पर तंज, जल जीवन मिशन पर भी साधा निशाना

Akhilesh Yadav का ब्रजेश पाठक पर तंज, जल जीवन मिशन पर भी साधा निशाना

Akhilesh Yadav took a dig at Brajesh Pathak

Akhilesh Yadav took a dig at Brajesh Pathak

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तंज किया। सपा प्रमुख ने उपमुख्यमंत्री के एक साक्षात्कार से संबंधित वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘लगता है वो जाने वाले हैं ये जानते हैं।’

पोस्ट किए गए वीडियो में उपमुख्यमंत्री सपा के काम के नाम पर वोट मांगने को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। इस पर सपा प्रमुख ने लिखा, ‘भूतपूर्व मुख्यमंत्री को अस्वीकारते हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री को नहीं मानते हैं। उप होकर भी अपना राग अलापते हैं। मंत्रालय की जिम्मेदारियों से भागते हैं। लगता है वो जाने वाले हैं ये जानते हैं।’

सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में जल जीवन मिशन पर प्रश्न खड़े किए। टंकी से पानी गिरने का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि गिरती-फटती टंकी समाचार: एक और टंकी भाजपाई भ्रष्टाचार का बोझ न उठा पाई। पहले गिरती टंकी समाचार महीने में एक बार आता था, अब ये समाचार साप्ताहिक आने लगे हैं। ये जल जीवन मिशन नहीं जल कमीशन मिशन है।