कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

कन्नौज दौरे पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

Akhilesh Attacks Yogi Government

Akhilesh Yadav targeted the BJP government

यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अरविंद केजरीवाल के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी से ज्यादा निंदनीय, गिरा हुआ काम कोई नहीं कर सकता है. बीजेपी किसी भी हद तक साजिश कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शंकराचार्य को फंसाने के लिए डिप्टी सीएम साजिश कर रहे हैं. 

इसके साथ ही उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को फर्जी फंसाकर सरकार छीन ली गई. अब कोर्ट ने साफ तौर से बरी कर दिया है. ये डेथ ऑफ Extreme है. नैतिकता का मृत्युदंड है. बीजेपी का स्तर बहुत नीचे जा चुका है.

युवाओं को रोजगार नहीं, किसान परेशान- अखिलेश यादव

उन्होंने आगे कहा, ''लखनऊ यूनिवर्सिटी में वहां के लोग ही हिन्दू मुसलमान करवा रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. छात्रों के बीच में जहर घोला जा रहा है. युवाओं को सेल्फी लेना सीखा दिया, ये अब भटक रहे हैं. रोजगार नहीं मिल रहा है. कन्नौज में आलू के हाल बहुत खराब हैं. एमएसपी का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा हैं, किसान लगातार परेशान हैं.''

PM और यूपी के सीएम पर तंज 

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि एक पूरब जा रहा है तो दूसरा पश्चिम जा रहा है. अब जब यूपी सरकार के जाने का वक्त आ गया है तब जापान जा रहे. अभी तक सीएम एमओयू ही लिए घूम रहे हैं. अभी तक क्योटो नहीं बना पाए. अगर ये क्योटो बना देते तो हम भी कन्नौज को और आगे ले जा सकते थे.

'एसआईआर में मुस्लिम से ज्यादा हिन्दू भाई कागज ढूंढ रहे' 

'इजरायल फादरलैंड और इंडिया मदरलैंड' के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये सब बयानबाजी दिखावा है एसआईआर में मुस्लिम से ज्यादा हिन्दू भाई कागज ढूंढ रहे और परेशान हो रहे हैं. पंचायत चुनाव समय से न होना प्रधानों की मेहनत पर पानी फेरना है.