Lucknow City Common Man Issues : अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- इस सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- इस सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं

Lucknow City Common Man Issues

अख‍िलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- इस सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं

Lucknow City Common Man Issues : सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी है। उसका विकास से कोई सरोकार नहीं है। सपा शासनकाल में हुए जनहित के विकास कार्यों को बर्बाद किया जा रहा है। उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवरफ्रंट, कैंसर संस्थान, इत्र पार्क, काऊ मिल्क प्लांट जैसी लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। इनमें अधिकांश बर्बादी के कगार पर हैं। सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को बंद करने की साजिशें हो रही हैं। पहले बजट मिलने में देरी की गई और अब संविदाकर्मियों की छंटनी की जा रही है।

सपा सरकार के समय इस्राइल के सहयोग से कन्नौज में जो एग्रीकल्चर एक्सलेंस सेंटर बना था, वह बेकार हो रहा है। अगर भाजपा सरकार राजनीतिक विद्वेष से उठकर इसे बजट और बिजली उपलब्ध कराती तो शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली एवं अन्य सब्जियों की पौध मिलती और किसानों की आय बढ़ती। प्रदेश के जिस सड़क पर निकल जाएं, उस पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश के मौसम में गिरने से लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन भाजपा को इससे कोई मतलब नहीं है।