अखिलेश यादव ने देवीगंज बाजार में सपा कार्यकर्ताओं के बीच की मौजूदगी दर्ज की

अखिलेश यादव ने देवीगंज बाजार में सपा कार्यकर्ताओं के बीच की मौजूदगी दर्ज की

Akhilesh Yadav made his presence

Akhilesh Yadav made his presence

  1. फतेहपुर के अफोई में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, कुछ देर देवीगंज बाजार में रुके

  2. सपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत, सपा प्रमुख ने कड़ा स्थित मां शीतला के दर्शन की जताई इच्छा 

कड़ा (कौशांबी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे सिराथू विधानसभा क्षेत्र के देवीगंज बाजार पहुंचे। यहां वरिष्ठ सपा नेता एवं नगर अध्यक्ष मोमीन अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

शीतला मां के दर्शन की जताई इच्छा

स्वागत के दौरान सपा प्रमुख ने मोमीन अंसारी व अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि आप लोग एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव में कौशांबी का किला फतह कराएं। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित पांडेय से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह मां शीतला का दर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने सुमित पांडेय से दर्शन की तैयारी करने को कहा।

सड़क मार्ग से जा रहे थे फतेहपुर

बताया गया कि सपा प्रमुख फतेहपुर जनपद के अफोई गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सड़क मार्ग  शामिल होने जा रहे थे। कुछ देर के लिए देवीगंज बाजार में रुके। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद,अखिलेश यादव जिंदाबाद और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

पुलिस व लोकल इंटेलिजेंस सक्रिय रही

सपा प्रमुख के काफिले को लेकर पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के जवान मुस्तैद रहे। स्वागत समारोह में हाजी अच्छन, सपा नेता मुस्तफा घोषी, मंसूर अली, सीताराम पाल सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।