अखिलेश यादव का बड़ा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया 'काला दस्तावेज', बोले— "पिछड़ों-दलितों को कमजोर करने की साजिश"

अखिलेश यादव का बड़ा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया 'काला दस्तावेज', बोले— "पिछड़ों-दलितों को कमजोर करने की साजिश"

Akhilesh Yadav Launches Major Attack

Akhilesh Yadav Launches Major Attack

लखनऊ। Akhilesh Yadav Launches Major Attack, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महिला आरक्षण बिल, भाजपा और उनके संगी-साथियों के नये धोखे का एक ऐसा ‘काला दस्तावेज’ है, जो दरअसल ‘खुफिया लोगों की गुप्त योजना’ है। जिसमें पिछड़े-दलित समाज की महिलाओं को हमेशा के लिए कमजोर करने की साजिश है।

गुरुवार को पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि ये बिल वर्चस्ववादियों की हार की हताशा और उनकी नारी के प्रति शोषणकारी-दमनकारी सामंती सोच से जन्मा है। महिला आरक्षण बिल एक ‘जनविरोधी जुमले’ से अधिक कुछ और नहीं है।

जागरूक महिलाएं इस बार इनके बहकावे-छलावे में नहीं आएंगी। भाजपा का विरोध जितना बढ़ता जाएगा, ऐसे और भी बिल आएंगे, जिनकी मूल मंशा ‘पीडीए’ की लगातार बढ़ती एकजुटता-एकता को कमजोर करने की है। भाजपा अपनी एक्सपायरी डेट के अंतिम महीनों में चल रही है।

आज नोएडा जाएगा सपा का प्रतिनिधि मंडल
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए श्रमिक आंदोलन के संबंध में जानकारी लेने के लिए सपा का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को नोएडा जाएगा। वहां श्रमिकों व उनके परिवार से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष विधान सभा माता प्रसाद पांडेय, विधायक शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, अतुल प्रधान व पंकज कुमार मलिक, पार्टी प्रवक्ता राज कुमार भाटी आदि शामिल हैं।