अखिलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला, बाेले- किसान विरोधी है भाजपा की मानसिकता, नहीं हो रहा गन्‍ना भुगतान

अखिलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला, बाेले- किसान विरोधी है भाजपा की मानसिकता, नहीं हो रहा गन्‍ना भुगतान

अखिलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला

अखिलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमला, बाेले- किसान विरोधी है भाजपा की मानसिकता, नहीं हो रहा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की मानसिकता किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का सहकारी चीनी मिलों पर अरबों रुपये बकाया है। भाजपा सरकार लगातार बकाया राशि के बारे में झूठ बोल रही है। 14 दिन में गन्ने का भुगतान का दम भरने वाली भाजपा सरकार यह क्यों नहीं बताती कि किसानों का अब तक भुगतान क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को कई धोखे दिए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए 2022 की समयसीमा तय की थी। लेकिन इस अवधि के 6 माह बीत रहे हैं, पर अब तक किसानों को आय दोगुनी होने का इंतजार है। किसानों की कर्जमाफी के वादे में भी धोखा हुआ।

किसानों के बिजली बिल को आधा करने का भी सरकार ने वादा किया था, यह वादा भी झूठा साबित हुआ। भाजपा पूंजीपति परस्त नीति के चलते ही इस वर्ष गेहूं के क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई। पांच बड़ी कंपनियों ने किसानों से औने पौने दाम पर गेहूं खरीद लिया। अब कंपनियां अपना मुनाफा कमाने के लिए महंगे दामों पर आटा बाजार में बेचेंगी। भाजपा चंद पूंजीपतियों के हाथों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की साजिश कर रही है।

सपा अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधि मंडल
अखिलेश यादव से शनिवार को ओबीसी, एससी संगठित मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण कोटे के चयनित 6800 अभ्यर्थी लगातार दो साल से बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। राज्य सरकार उनको नियुक्ति पत्र देने में उदासीन है।