Akhilesh Targets Yogi Over

मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, भाजपा ने ‘कृष्णावतारम’ देखने की दी सलाह

1000216364

Akhilesh Targets Yogi Over

Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर Yogi Adityanath पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में मुख्यमंत्री की भूमिका केवल “संदेश वाहक” बनकर रह गई है।

Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “समय बिताने के लिए करना है कुछ काम। वैसे भी मंत्रिमंडल के विस्तार में इनका कोई काम है नहीं। उधर से पर्ची आएगी, यहां सिर्फ पढ़ी जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा राज में मुख्यमंत्री का मतलब केवल “कूरियर मैसेंजर” रह गया है।

इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Harishchandra Srivastava ने कहा कि अखिलेश यादव को उपदेश देने के बजाय फिल्म Krishnavataram अपनी पार्टी के नेताओं के साथ देखनी चाहिए और भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को समझना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान सपा सरकार के कार्यकाल में हुए “कंस कर्मों” का परिणाम आज पार्टी भुगत रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा को सत्ता से बाहर कर इसका जवाब दिया है।

Harishchandra Srivastava ने यह भी कहा कि आय से अधिक संपत्ति और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को लोभ, लालच और स्वार्थ पर उपदेश देना शोभा नहीं देता।

गौरतलब है कि रविवार को Anandiben Patel ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में छह नए समेत कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई थी।