दादरी से अखिलेश का चुनावी आगाज़: "भाजपा ड्राईक्लीन की दुकान," PDA बनेगा सत्ता का आधार

दादरी से अखिलेश का चुनावी आगाज़: "भाजपा ड्राईक्लीन की दुकान," PDA बनेगा सत्ता का आधार

Akhilesh Kicks Off Election Campaign from Dadri

Akhilesh Kicks Off Election Campaign from Dadri

ग्रेटर नोएडा। Akhilesh Kicks Off Election Campaign from Dadri, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में भाईचारा सम्मेलन में शामिल होने रविवार को दोपहर 1. 10 पहुंचे हैं, वह मंच से आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पैठ जमाने के लिए भाईचारा सम्मेलन में 32 जिलों के 140 विधानसभा क्षेत्र के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हैं। सपा मुखिया सम्मेलन के माध्यम से आगामी चुनाव का आगाज करेंगे।

अखिलेश यादव की भाषण की मुख्य बातें

  • सपा सरकार बनने पर झूठे मुकदमों को वापस लेने का वादा, साथ ही महंगाई और एयरपोर्ट जमीन अधिग्रहण में किसानों के साथ हुए भेदभाव को खत्म करने की बात कही।
  • किसानों से आलू खरीदने का आश्वासन, साथ ही छुट्टा जानवरों की समस्या के समाधान का वादा किया।
  • बीजेपी को ‘ड्राईक्लीन की दुकान’ बताते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी इसमें शामिल हो रहे हैं, साथ ही 15 लाख और नौकरी के वादों को झूठा बताया।
  • पाला बदलने वालों पर नजर रखने की बात कही, पेपर लीक और अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में निराशा का जिक्र करते हुए इसे स्वीकार न करने की बात कही।
  • 2011 की साइकिल यात्रा को याद किया, कहा उस समय की सरकार ने यात्रा को आगे बढ़ने नहीं दिया था।
  • सपा सरकार के दौरान दूध उत्पादन बढ़ाने का दावा, जबकि मौजूदा सरकार पर स्कूल बंद करने का आरोप लगाया।
  • समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू करने का वादा, फंडिंग पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि अन्य प्रदेशों में भी ऐसी योजनाएं चल रही हैं।
  • रैली के जरिए पीडीए का संदेश पूरे देश में जाने का दावा, आयोजन करने वालों को बधाई दी।
  • मंदिर जाने के बाद मंदिर धुलवाने की घटना पर दुख जताया, कहा इससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा।
  • पीडीए की मुहिम को लंबी लड़ाई बताया, कहा यह एक-दो चुनाव की नहीं बल्कि लगातार चलने वाला अभियान है, जिसमें सभी वर्गों को जोड़ने की कोशिश होगी।
  • जो लोग समाज में पीछे छूट गए हैं, पीडीए उनके साथ खड़ा होकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम करेगा।
  • 400 सीटें लाकर संविधान बदलने की बात करने वालों पर निशाना, कहा अब वे भूमिगत हैं और मौका तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
  • बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे ‘दरार पैदा करने वाली’ और नकारात्मक विचारधारा वाली पार्टी बताया, साथ ही आरोप लगाया कि अब तक बेइमानी से सरकार बनाती रही है।
  • नोएडा में फर्जी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसे मामलों से अधिकारी भी निराश और दुखी हैं।
  • जिले में पहले प्रधान चुने जाते थे, लेकिन बदलाव के बाद गांवों और नई बसी कॉलोनियों में विकास ठप हो गया है। 50 लाख करोड़ के एमओयू भी जमीन पर नहीं उतर पाए।
  • सरकार बनने पर नौजवानों को रोजगार से जोड़ने का वादा, पीडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा।
  • यह स्वाभिमान की धरती है, यहां के लोगों ने कभी मान-सम्मान से समझौता नहीं किया। इस धरती की हुंकार से सत्ता बचने वाली नहीं है।
  • समाजवादी सरकार के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली-नोएडा मेट्रो उसी दौर की देन है, पीडीए सामाजिक परिवर्तन की दिशा में काम करेगा।
  • लोगों के मान-सम्मान और योग्यता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, एक तरफ अहंकार तो दूसरी तरफ पीड़ित वर्ग हैपीडीए इन्हीं पीड़ितों को साथ लाने का प्रयास है।
  • पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कल रैली में सिलेंडर का जिक्र करना भूल गए, किसान भाई को सपा सरकार बनाने पर बाजार भाव का मूल्य देंगे इस सरकार में नहीं किया गया।
  • मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एटीएम की बातें सुनने को मिली है, हम तो 10 साल से सत्ता में नहीं हैं। एटीएम ने न केवल देश बल्कि दुनिया को परेशान किया होगा। साथ ही कहा कि, नोएडा में हमें जब भी मौका मिला हमने सम्मान दिया विजय सिंह पथिक के नाम से स्टेडियम बनवाया।
  • उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को सरकारी कर्मियों का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही कहा कि, उस यूनिवर्सिटी से भी लोगों को बुलाया गया जिसका रोबोट चर्चा में रहा था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 7 एयरपोर्ट में से 6 बंद हो गए हैं।
  • इस रैली की चर्चा ने बहुत लोगों काे होश उड़ा दिए हैं इसलिए उन्होंने फैसला लिया कि पहले ही रैली करेंगे। उन्होंने भाजपा की जेवर एयरपोर्ट के समारोह पर भजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कल की रैली की पोल खुल गई।

सपा प्रमुख का संबोधन शुरू

दोपहर 1:53 मिनट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का संबोधन शुरू हो गया। इस दौरान पंडाल खचा-खच भरा दिखा। 

सांसद इकरा हसन ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

बोलीं बीजेपी हिन्दू मुस्लिम के एजेंडा पर लड़ाना चाहते हैं। ये हमारे वजूद व सम्मान की लड़ाई है। इसकी शुरुआत दादरी की धरती से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, समाज को पगड़ी का सम्मान रखना है।

सम्मेलन स्थल पर पहुंचे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।