अखिलेश का वार: "महिला आरक्षण भाजपा का चुनावी नारा"; 'गोरखपुर-कन्नौज' विवाद पर स्मृति ईरानी को जवाब

अखिलेश का वार: "महिला आरक्षण भाजपा का चुनावी नारा"; 'गोरखपुर-कन्नौज' विवाद पर स्मृति ईरानी को जवाब

Akhilesh Hits Out:

Akhilesh Hits Out: "Women's Reservation is BJP's Election Slogan"

लखनऊ। Akhilesh Hits Out: "Women's Reservation is BJP's Election Slogan" समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने के बजाय उन्हें चुनावी नारा बना रही है।

आरोप लगाया कि यह बिल आधी आबादी को अधिकार देने की बजाय समाज को बांटने की सोची-समझी रणनीति है जिसे विपक्ष ने नाकाम किया और भाजपा की साजिश फेल हुई।

रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से किसी बड़े फैसले की उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस बिल को जल्दबाजी में लाया गया है ताकि जनता के गुस्से को दबाया जा सके।

भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी पहले समाज को बांटती है और फिर डराकर समर्थन हासिल करने की कोशिश करती है। अब यही तरीका महिलाओं के साथ अपनाया जा रहा है, लेकिन आज की जागरूक महिलाएं इसे समझ रही हैं।

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना न कराना पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को कमजोर करने की साजिश है। सपा महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसमें पिछड़े और दलित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण के भीतर आरक्षण जरूरी है।

अंत में दोहराया कि बिना नई जनगणना और सामाजिक संतुलन के यह बिल महिलाओं को वास्तविक लाभ नहीं दे पाएगा। यह भी कहा कि सपा की सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। इसी दौरान उन्होंने फतेहपुर के चाय विक्रेता आर्यन यादव को भी समर्थन दिया।

आर्यन और उसके पिता को पार्टी कार्यालय बुलाकर पीतल के बर्तन और थर्मस भेंट किए। सपा प्रमुख ने कुछ दिन पहले रास्ते में लौटते वक्त उसकी दुकान पर चाय पी थी।

आर्यन ने आरोप लगाया था कि फूड एंड सेफ्टी विभाग ने उसकी दुकान पर सैंपल लिया और एल्युमिनियम के बर्तन पर आपत्ति जताई, साथ ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट और धमकी देने की बात भी कही। अखिलेश ने व्यंग्य कसा कि उनके घर में भी एल्युमिनियम के बर्तन है तो क्या सरकार उनके घर को भी सील कर देगी।

कन्नौज का नाम गोरखपुर कर देंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी।

इस पर अखिलेश ने तंज भरे अंदाज में कहा कि हम कन्नौज का नाम ही गोरखपुर कर देंगे। दरअसल, स्मृति ईरानी ने कुछ समय पहले कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर दम है तो वे अपने गढ़ को छोड़कर किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।