अजनाला कांड: अमृतपाल सिंह 2 दिन के रिमांड पर, जांच में खुल सकते हैं नए राज
- By Gaurav --
- Thursday, 23 Apr, 2026
Ajnala Case: Amritpal Singh
1. पुलिस ने अदालत में कहा कि अजनाला कांड की गहन जांच के लिए अमृतपाल सिंह से पूछताछ बेहद जरूरी है। कई अहम तथ्य अभी सामने आने बाकी हैं, इसलिए रिमांड दिया जाए।
अमृतपाल के वकीलों ने रिमांड का कड़ा विरोध किया। दलील दी कि उनके मुवक्किल को सियासी साजिश के तहत झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। जांच पहले से ही प्रभावित है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुलिस को 2 दिन का रिमांड दे दिया। अब इस अवधि में पुलिस पूछताछ कर मामले से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करेगी।
आपको बताना chayenge की
ये पूरा मामला पंजाब के अजनाला थाने में हुई उस चर्चित घटना से जुड़ा है, जिसने उस वक्त पूरे राज्य में तनाव पैदा कर दिया था। मामले की जांच अब भी कई एंगल से जारी है। पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है।
अमृतपाल सिंह को रिमांड मिलने के बाद पंजाब का सियासी माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। समर्थकों और विरोधियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
अब सबकी नजर अगले 2 दिन की पुलिस पूछताछ पर टिकी है। क्या इस रिमांड से अजनाला कांड की कोई नई परत खुलेगी?