Media Wellbeing Association Meet: पत्रकारों के लिए AI ट्रेनिंग MWB की सराहनीय पहल, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की 11 लाख की घोषणा

Media Wellbeing Association Meet: पत्रकारों के लिए AI ट्रेनिंग MWB की सराहनीय पहल, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की 11 लाख की घोषणा

1000229664

AI training for journalists is a commendable initiative by MWB,

एआई ट्रेनिंग शुरू करना एमडब्ल्यूबी की सराहनीय पहल : हरविंद्र कल्याण

पंचकूला में विशाल पत्रकार सम्मेलन, पत्रकारों को बांटी गईं बीमा पॉलिसियां

चंडीगढ़। मीडिया वेलबींग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) द्वारा पंचकूला स्थित रेड बिशप में विशाल पत्रकार सम्मेलन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआई, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और पत्रकार कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।


मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने पत्रकारों के लिए एआई ट्रेनिंग शुरू करने की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि एआई का सकारात्मक उपयोग समाज और पत्रकारिता के हित में होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरे संघर्ष में मीडिया का बराबर का योगदान रहा है।” उन्होंने पत्रकार कल्याण कार्यों के लिए विधायक निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल ने की, जबकि दैनिक उत्तम हिन्दू समूह के प्रधान संपादक इरविन खन्ना गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। वक्ताओं ने पत्रकारिता में संवेदनशीलता, निष्पक्षता और तकनीकी जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।


सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को निःशुल्क कैशलेस हेल्थ, एक्सीडेंटल एवं टर्म इंश्योरेंस पॉलिसियां वितरित की गईं। संस्था द्वारा जरूरतमंद पत्रकारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबी पत्रकारों के हितों और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।