यूपी शिक्षा विभाग में AI क्रांति: 8 अप्रैल तक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए AI कोर्स अनिवार्य; पूरा करने पर मिलेगा ‘AI दक्ष’ का खिताब

यूपी शिक्षा विभाग में AI क्रांति: 8 अप्रैल तक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए AI कोर्स अनिवार्य; पूरा करने पर मिलेगा ‘AI दक्ष’ का खिताब

AI Revolution in the UP Education Department

AI Revolution in the UP Education Department

लखनऊ। AI Revolution in the UP Education Department, मिशन कर्मयोगी के तहत आठ अप्रैल तक आयोजित ‘साधना सप्ताह’ में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े कोर्स करना अनिवार्य कर दिया गया है।

तीन एआइ कोर्स पूरा करने पर कर्मचारियों को ‘एआइ दक्ष’ का खिताब और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इस सप्ताह के दौरान कम से कम चार घंटे का आनलाइन प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

इसके लिए आइगाट कर्मयोगी पोर्टल पर एआइ से जुड़े छह कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें से किसी भी तीन को पूरा करना जरूरी है। यदि कोई अधिकारी आइगाट मार्केट प्लेस से संबंधित एक कोर्स पूरा करता है, तो उसे ‘कर्मयोगी उत्कृष्ट’ बैच का खिताब भी मिलेगा।

फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए संचार कौशल, सेवा भाव और राजधर्म जैसे विषयों पर विशेष कोर्स भी शामिल किए गए हैं। विभाग ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से तय समय में कोर्स पूरा कराएं, ताकि डिजिटल और एआइ आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।