Oh God! चंडीगढ़ आ रही Go First की फ्लाइट पक्षी से टकराई, अहमदाबाद से भरी थी उड़ान, DGCA ने जारी किया यह बयान

Oh God! चंडीगढ़ आ रही Go First की फ्लाइट पक्षी से टकराई, अहमदाबाद से भरी थी उड़ान, DGCA ने जारी किया यह बयान

Ahmedabad-Chandigarh Go First Flight News

Ahmedabad-Chandigarh Go First Flight News

Ahmedabad-Chandigarh Go First Flight News : गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से चंडीगढ़ (Chandigarh) आ रही Go First की एक फ्लाइट एक पक्षी से टकरा गई है। जिसके बाद फ्लाइट को फौरन फिर से अहमदाबाद के लिए डायवर्ट करना पड़ा है।

वहीं, खबर लिखे जाने तक इस घटना में कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। ऐतियाती तौर पर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में पक्षी के टकरा जाने भर से भी तकनीकी समस्या आ जाती है और इसके साथ ही बड़ा हादसा भी हो सकता है।

DGCA ने जारी किया यह बयान...

आपको बतादें कि, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने ही इस घटना के बारे में जानकारी दी है। DGCA ने बताया कि आज 4 अगस्त को अहमदाबाद से चंडीगढ़ को उड़ान भरने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट G8911 से पक्षी टकरा जाने के बाद इसे अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है।

हाल ही में दिल्ली में प्लेन के नीचे आ गई थी कार ...

ध्यान रहे कि, हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर इंडिगो प्लेन 6E-2022 उड़ान के लिए रनवे पर खड़ा हुआ था। प्लेन को दिल्ली से बिहार के पटना के लिए टेक ऑफ करना था, प्लेन में यात्री बैठ चुके थे।

लेकिन इसी बीच देखने में आता है कि एक कार अचानक से प्लेन के नीचे आ गई है। कार प्लेन के आगे वाले पहिये के नजदीक आकर रुक गई| इस प्रकार की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। गनीमत यह रही कि, किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था।