Ahead of civic polls

निकाय चुनाव से पहले बड़ा कदम आचार संहिता उल्लंघन पर शिकायत के लिए नया कंट्रोल रूम नंबर जारी

pp

Ahead of civic polls

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की संपर्क व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।

एडीसी विनय कुमार के अनुसार, अब आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए वैकल्पिक टेलीफोन नंबर 01892-223322 (कक्ष संख्या 718) को सक्रिय कर दिया गया है।

प्रशासन का उद्देश्य है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी उल्लंघन की सूचना मिलते ही तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। आम नागरिक इस नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए जा सकें।