मोहाली में AGTF की बड़ी कार्रवाई, विदेशी गैंगस्टरों के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- By Gaurav --
- Saturday, 02 May, 2026
AGTF Nabs Gangster Aide
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला मोहाली की डेराबस्सी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर ट्राइसिटी के कारोबारियों और नामी लोगों की रेकी कर उनकी जानकारी विदेश भेजता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी गैंगस्टरों के निर्देश पर पैसों का लेन-देन भी करता था। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जीरकपुर-मुबारकपुर काजवे पर पुलिस ने आरोपी को घेरकर काबू किया। गिरफ्तारी के समय भागने की कोशिश में आरोपी को चोटें भी आईं।
डेराबस्सी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के लिए रेकी और फंडिंग का काम करता था। रिमांड के दौरान पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।"