आगरा में आंधी-ओलावृष्टि के बावजूद अग्निवीर भर्ती रैली जारी

आगरा में आंधी-ओलावृष्टि के बावजूद अग्निवीर भर्ती रैली जारी

Agniveer Recruitment Rally Continues in Agra

Agniveer Recruitment Rally Continues in Agra

आंधी-ओलावृष्टि के बावजूद आगरा में अग्निवीर रैली जारी रही

सेना ने जनरेटरों से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दौड़ कराई

झांसी, ललितपुर के युवा शामिल, अब इटावा, जालौन की बारी

आगरा। Agniveer Recruitment Rally Continues in Agra, आंधी-ओलावृष्टि के बीच भी शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली जारी रही। कई घंटे तक बिजली नहीं आई। जिस पर सेना ने जनरेटरों का सहारा लिया। कई उपकरणों को नुकसान पहुंचा। मगर, सेना ने रैली को न तो रोका और न ही लेट होने दिया।

अग्निवीर जनरल ड्यूटी में झांसी और ललितपुर के युवाओं को मौका मिला। 1100 में 850 युवा उपस्थित हुए। सेना के जवानों ने तेजी से कार्य किया और 1600 मीटर की दौड़ को समय पर कराया गया। वहीं रविवार को इटावा और जालौन के युवाओं को मौका मिलेगा।

झांसी और ललितपुर के युवाओं को मिला मौका, 1100 में 850 हुए उपस्थित

शुक्रवार रात आंधी-ओलावृष्टि से एकलव्य स्टेडियम में लगे टेंट और ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने इसे जल्द ठीक कर लिया। बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसे देखते हुए सेना ने जनरेटरों का सहारा लिया लेकिन रैली में व्यवधान नहीं आने दिया। उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा। टेंट उखड़कर गिर पड़े। साइनेज भी अपनी जगह से हट गए। युवाओं को बैठने की जगह गीली हो गई।

एकलव्य स्टेडियम में सेना के जवानों ने तुरंत तैयार किया ट्रैक, समय पर हुई दौड़

सेना ने पानी की निकासी के लिए हर इंतजाम किए गए। ट्रैक को सूखा भी किया गया। रात दो बजे से झांसी और ललितपुर के युवाओं को स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। दस्तावेजों की जांच के बाद शनिवार सुबह सात बजे 1600 मीटर की दौड़ हुई। 1100 में 850 युवाओं ने भाग लिया। दौड़ की बाधा को 210 युवा पार नहीं कर सके। निर्धारित समय पर दौड़ पूरी न करने पर इन्हें बाहर कर दिया गया।

जालौन और इटावा के युवाओं को मौका

निदेशक कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि रैली में भले ही कितने व्यवधान आए होें लेकिन इसे समय पर कराया गया। आज तैयारी, कल तिरंगा का मूल मंत्र युवाओं को समझाया गया। वहीं रविवार को जालौन और इटावा के युवाओं को मौका मिलेगा। 900 युवा शामिल होंगे।