Advocate Sandeep Goyat appointed as State Convener of INLD's Legal Cell

एडवोकेट संदीप गोयत को INLD के कानून प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया

uku

Advocate Sandeep Goyat appointed as State Convener of INLD's Legal Cell

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करके कानून प्रकोष्ठ में बदलाव करते हुए जसबीर ढिल्लो की जगह संदीप गोयत, एडवोकेट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़, को प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं जसबीर ढिल्लो को बड़ी जिम्मेवारी देते हुए कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।


नवनियुक्त प्रदेश संयोजक एडवोकेट संदीप गोयत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए बड़ी जिम्मेवारी का काम है। वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करेंगे और उनका यह प्रयास रहेगा कि पार्टी एवं कार्यकर्ताओं को समयबद्ध और सशक्त विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। संगठन के हितों की रक्षा हेतु प्रभावी कानूनी रणनीति तैयार करेंगे और न्याय एवं कानून की मर्यादा में रहकर पार्टी को सुदृढ़ करेंगे।