UPSSSC भर्ती 2026: 2285 पदों पर 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा' का विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

UPSSSC भर्ती 2026: 2285 पदों पर 'सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा' का विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Advertisement Released for Combined Lower Subordinate

Advertisement Released for 'Combined Lower Subordinate

 

"यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, ऑनलाइन आवेदन 29 मई से"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 2285 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए आनलाइन आवेदन 29 मई से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है।

इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। आयोग पहले पीईटी-2025 के अंकों के अनुसार मेरिट तैयार करेगा और उसी के आधार पर शार्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

भर्ती के तहत कोषागार निदेशालय में 548 सहायक कोषागार लेखाकार, सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा निदेशालय में 419 लेखा परीक्षक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में 323 अमीन/नीलामकर्ता, नगर निकाय निदेशालय में 238 अधिशासी अधिकारी और 229 लिपिक सह टंकण/रोकड़िया के पद शामिल हैं।

इसके अलावा चकबंदी आयुक्त कार्यालय में 168 सहायक चकबंदी अधिकारी, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में 134 सहायक प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में 92 केंद्र प्रभारी, परिवार कल्याण महानिदेशालय में 85 जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, मंडी परिषद में 46 मंडी पर्यवेक्षक ग्रेड-2 और कानपुर स्थित उद्योग निदेशालय में तीन सहायक प्रबंधक (विशेष चयन) के पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

इसके साथ ही आयोग ने नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मास्टर सेट की अंतिम उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर भर्ती और संशोधित उत्तर कुंजी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।