UPSSSC मुख्य परीक्षा: 3 मई को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड और केंद्रों की सूची जारी
Admit Cards and List of Centers Released
लखनऊ। Admit Cards and List of Centers Released, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अवर अभियंता (सिविल) और सहायक विकास अधिकारी (सिविल) भर्ती की मुख्य परीक्षा तीन मई को आयोजित की जा रही है। इसके लिए आयोग ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है और एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।
यह परीक्षा कुल 4612 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसका विज्ञापन वर्ष 2023-24 में जारी हुआ था। परीक्षा के लिए पीलीभीत, संतकबीरनगर, शामली, अमरोहा, भदोही, बागपत, कन्नौज और कानपुर देहात जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है, वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी केंद्रों की विस्तृत सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।