Administrator put brakes on the decision of Chandigarh Heritage Conservation Committee

प्रशासक ने चंडीगढ़ हेरीटेज कंजर्वेशन कमेटी के फैसले पर लगाई ब्रेक, किरण सिनेमा के कमर्शियल री-यूज पर रोक

Administrator put brakes on the decision of Chandigarh Heritage Conservation Committee

Administrator put brakes on the decision of Chandigarh Heritage Conservation Committee

Administrator put brakes on the decision of Chandigarh Heritage Conservation Committee- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित प्रशासन के अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज लगते हैं। बीते कुछ दिनों में प्रशासक ने कई ऐसे फैसलों पर अपनी आपत्ति जाहिर की जो उन्हें जनता के मनमाफिक नहीं लगे और उन्हें इसमें गलत दिखाई दिया।

ऐसे ही एक मामले में प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने 14 सितंबर 2023 को हुई चंडीगढ़ हेरीटेज कंजर्वेशन कमेटी की मीटिंग में हुए फैसले पर रोक लगा दी। इस कमेटी ने चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित किरण सिनेमा को कमर्शियल प्रयोग के लिए बदलाव करने की अनुमति दे दी थी। बताया जा रहा है कि प्रशासक कमेटी के इस फैसले से खूब नाराज हुए और इस निर्णय को रिव्यू करने का फैसला लिया गया।

यहां बता दें कि चंडीगढ़ हेरीटेज कंजर्वेशन कमेटी का गठन सिटी ब्यूटीफुल के हेरीटेज को प्रोटेक्ट व कंजर्व करने के उद्देश्य से किया गया था। वर्ष 2015 में तत्कालीन फाइनेंस सेक्रेट्री के नेतृत्व में यह कमेटी बनी थी। इस कमेटी ने तब ये फैसला लिया था कि अगर किसी एरिया में कोई हेरीटेज बिल्डिंग है तो उसे उसी एरिया में जमीन दो या कंपेंशेसन दो ताकि वहां निर्माण किया जा सके।

वर्ष 2017 में इस कमेटी की कई संस्तुतियों को आधार बनाकर तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री ने चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया था कि प्राइवेट प्रापर्टी के तौर पर चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में अगर कोई हेरीटेज बिल्डिंग इत्यादि है तो उसका एक प्रोविजन तय करना चाहिए ताकि उसके अनुसार सभी को मुआवजा मिल सके। प्रशासन ने वर्ष 2017 में केंद्रीय गृहमंत्री के इस पत्र को छुपाये रखा।

छह साल बाद अचानक पिक एंड चूज बेस पर केवल सेक्टर 22 में स्थित किरण सिनेमा को चंडीगढ़ हेरीटेज कंजर्वेशन कमेटी ने कमर्शियल रीयूज की परमिशन प्रदान कर दी हालांकि शहर में और भी कई प्राइवेट सिनेमा हाल हैं जो इसी हैरीटेज कैटेगरी में आते हैं। इनमें अलग अलग इलाकों में सेक्टर 17 में केसी, सेक्टर 37 में बतरा, सेक्टर 32 में निर्माण और सेक्टर 17 में नीलम सिनेमा हाल शामिल हैं। किरण सिनेमा हाल की तर्ज पर कमेटी ने इनको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया।

प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि चंडीगढ़ के हेरीटेज कंजर्वेशन का हित देखते हुए यह रोक लगाने का फैसला लिया गया। प्रशासन के अधिकारियों को भेजे गए निर्णय में बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि किरण सिनेमा को लेकर चंडीगढ़ हेरीटेज कंजर्वेशन कमेटी ने जो निर्णय लिया है, उसे फिलहाल स्थगित किया गया है। प्रशासक की ओर से कहा गया है कि कोई भी विभाग किरण सिनेमा को लेकर अगले आदेश तक आगे कोई एक्शन न ले क्योंकि इस मसले का दोबारा से इग्जमामिनेशन व कंसलटेशन किये जाने की जरूरत है।

प्रशासक ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ हेरीटेज कंजर्वेशन कमेटी के जितने भी सदस्य हैं, उनको बाकायदा कोई अंतिम निर्णय लेने से पहले कमेटी की प्रोसिडिंग में नोट किया जाना चाहिए था। प्रशासक की ओर से जारी प्रेस नोट से यह भी जाहिर हो रहा है कि हेरीटेज कमेटी के सभी मेंबरों की रजामंदी से यह निर्णय नहीं लिया गया जिस पर ऐतराज उठे और निर्णय पर प्रशासक की ओर से रोक लगाई गई। बताया जा रहा है कि जिन सदस्यों की बात को इस कमेटी की मीटिंग में नहीं सुना गया, उन्होंने प्रशासक से इसको लेकर शिकायत दी है।