मथुरा में 'मिशन गोसेवा': मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद प्रशासन का सीक्रेट एक्शन प्लान तैयार
Administration's Secret Action Plan Ready Following Chief Minister's Firm Stance
मथुरा: Administration's Secret Action Plan Ready Following Chief Minister's Firm Stance, उत्तर प्रदेश के मथुरा में 'फरसे वाले बाबा' के निधन के बाद उपजे हालातों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख ने जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर डाल दिया है। अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सीधे जमीन पर उतरकर गोरक्षक दलों के साथ संवाद कर रहे हैं। गोवर्धन से लेकर जिले के कोने-कोने में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसका सीधा मकसद है- गोवंश की सुरक्षा और तस्करी पर 'फुल स्टॉप'।
फरसे वाले बाबा के निधन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मथुरा की सभी तहसील और थाना स्तर तक अधिकारियों द्वारा गोरक्षकों और राष्ट्रीय भगवा दल, हिंदू जागरण मंच के साथ संवाद किया गया।
अफवाहों से रहें दूर, बनें जागरूक: एसडीएम
गोवर्धन में एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने सभी गोसेवकों के साथ बैठक की और उनसे गायों से संबंधित किसी भी सूचना और जानकारी के लिए प्रशासन से सम्पर्क बनाए रखने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचने की सलाह दी।
तैयार किया गया सीक्रेट एक्शन प्लान
एसडीएम ने गोरक्षकों और गोसेवकों के साथ कि बैठक में गायों के सरंक्षण और संवर्धन के लिए एक सीक्रेट प्लान तैयार किया है। इसमें बेसहारा गायों के लिए सुरक्षित आश्रय, बीमार या घायल गोवंश को तत्काल इलाज मिले, साथ ही गोतस्करी रोकने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
संवेदनशील रास्तों पर बढ़ाई जाएगी गश्त
सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने गोरक्षकों के साथ मिलकर एक एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत संवेदनशील रास्तों पर गश्त बढ़ाई जाएगी और गोरक्षकों के नेटवर्क का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ने में किया जाएगा। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि गोवंश के साथ किसी भी तरह की क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मथुरा में क्यों बढ़ी हलचल?
फरसे वाले बाबा की मौत के बाद उनके समर्थकों और गोरक्षकों में भरी रोष है। ऐसे में जिला प्रशासन कोई जोखिम लेना नहीं चाहता। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और गोसेवा के संकल्प के बीच कोई बाधा ना आए। इसी कड़ी में मथुरा के आला अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।
गोरक्षकों को मिलेंगे शास्त्र लाइसेंस
गोसेवकों की मेहनत और जान जोखिम में डालकर गोतस्करों को पकड़ने के जज्बे को देखकर जिलाधिकारी मथुरा चंद्रप्रताप सिंह ने उनको शस्त्र लाइसेंस जारी करने का आश्वासन दिया है। डीएम ने कहा कि जो भी गोरक्षक, शस्त्र लाइसेंस के लिए पात्र होंगे उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिए जाएंगे।