लखनऊ में एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

लखनऊ में एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Administration Takes Strict Action

Administration Takes Strict Action

लखनऊ। एलपीजी का कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम विशाख जी के निर्देश पर प्रशासनिक टीमों ने जांच की। इस दौरान बीस गैस एजेंसियों के शोरूम और गोदाम की जांच की गयी।

टीम को महावीर इंटर कॉलेज अलीगंज के निकट एलडीए कॉलोनी की एक दुकान में जांच के दौरान 14.2 किग्रा के सात सिलिंडर, रिफिलिंग प्रयुक्त होने वाला दो लिफ्टर, एक पाइप से भरने वाला रिफलर एवं कांटा वजन मशीन (घड़ी
एवं इलेक्ट्रानिक) पाए गए। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह हाकर हैं और रिफलिंग करत है।

सुरेंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई। डीएसओ विजय प्रकाश ने बताया कि जो भी लोग जमाखोरी या कालाबाजारी में लिप्त हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सभी एजेंसियों के स्टाक की लगातार जांच की जाएगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने पाए।