किसानों को प्रशासन ने ९८.१२ करोड़ दिए

किसानों को प्रशासन ने ९८.१२ करोड़ दिए

Administration gave 98.12 crores to farmers

Administration gave 98.12 crores to farmers

मोहाली। जिले की मंडियों में अब तक ५० हजार ५५७ मीट्रिक टन धान की फसल पहुंची है। साथ ही विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा ४९ हजार ७७० मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। डीसी अमित तलवार ने बताया कि अब तक ३२ हजार ६७ मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है। किसानों को ९८.१२ करोड़ की अदायगी की गई है। डीसी ने किसानों से अपील की है कि वह पराली को आग न जाए। ऐसा करने से जहां सांस की बीमारियां लगने का खतरा रहता है। इसके साथ ही जमीन की उपजाऊ शक्ति पर भी असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सारे इंतजाम किए गए हैं।

Also Read: Dengue Patients in Mohali: मोहाली बना डेंगू कैपिटल, अब तक 576 केस आए सामने