Action will be taken against students receiving mid-day मिड-डे मील व छात्रवृत्ति ले रहे छात्रों पर होगी कार्रवाई: 7 दिन की गैरहाजिरी पर ड्रॉप आउट रजिस्टर में दर्ज होगा नाम
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

मिड-डे मील व छात्रवृत्ति ले रहे छात्रों पर होगी कार्रवाई: 7 दिन की गैरहाजिरी पर ड्रॉप आउट रजिस्टर में दर्ज होगा नाम

Action will be taken against students receiving mid-day

Action will be taken against students receiving mid-day


Action will be taken against students receiving mid-day हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 7 दिन तक गैरहाजिर रहने वाले बच्चों का नाम ड्रॉप आउट रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर पता लगाया जाए कि वे कहां पर हैं।

यदि कोई 3 दिन स्कूल में नहीं आता है तो टीचर इस बाबत अभिभावकों से बात कर स्कूल मुखिया को बताएंगे। जो 7 दिन तक स्कूल नहीं आएगा, उसकी सूचना एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। यदि कोई दोबारा स्कूल में दाखिला लेना चाहता है तो बिना किसी शुल्क के दाखिला दिया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने यह रिपोर्ट सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से तलब की है, ताकि सही तस्वीर सामने आ सके। अभी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में करीब 22.06 लाख विद्यार्थियों के पंजीकरण हैं। कुछ जगह ऐसी जानकारी मिली हैं, जहां विद्यार्थियों की हाजिरी तो कम हैं, लेकिन मिड-डे मील और छात्रवृत्ति ली जा रही है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग आगामी रणनीति तैयार करेगा।