लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई, इन इलाकों की 14 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

लखनऊ में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई, इन इलाकों की 14 अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Lucknow Illegal Construction Demolition

Lucknow Illegal Construction Demolition

 लखनऊ। Lucknow Illegal Construction Demolition: एलडीए ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही 14 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-तीन के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया, काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान रोहित कुमार, कपिल, रज्जन, राजू, मोहम्मद रईस, विनीत, सर्वेश व अन्य द्वारा 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही सात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-पांच की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया, चिनहट के ग्राम-गोईला और इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवपाल यादव, संजू कुमार व अन्य द्वारा 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया, दुबग्गा के ग्राम-मौरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शहजाद, राधेश्याम, संजय, अशोक, राम सिंह, रवींद्र, धर्मेंद्र व अन्य द्वारा 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।